Sunday, 8 March 2015

     स्व्भाव से शान्त और देखने में थोड़ी चुलबुली मोनिका से आज  हम उनकी ज़िन्दगी और लखनऊ विश्वविद्यालय के उनके अनुभव से जुड़े कुछ सवाल करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय में अभी तक उनका कैसा अनुभव रहा इस पर बातचीत की शिखा सक्सेना ने.…।

  • आप अपने स्व्भाव और परिवार के बारे में कुछ बताए ?
  • मेरा स्व्भाव भावुक हैं , मै बहुत जल्दी भावुक हो जाती हूँ और फैसले लेने में असमर्थ हो जाती हूँ । मेरे परिवार में मैं मेरे पापा मम्मी और मेरा भाई है ।
  • आप अपने स्व्भाव की एक अच्छी और एक बुरी बात बताएं ?
  • मेरे स्व्भाव की अच्छी बात ये है कि मैं हर किसी को सहयोग करती हूँ जो भी मुझसे मद्द मांगता हैं और मेरे स्व्भाव की बुरी बात ये है कि मुझे गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है ।
  • आप के बचपन से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कैसी रही और लखनऊ विश्वविद्यालय में आकर कितना फर्क महसूस हुआ। यहाँ की पढ़ाई का स्तर कितना अलग है ?
  • मुझे बचपन से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने में बहुत दिक्कतों  सामना करना पड़ा क्योंकि मेरा परिवार आर्थिक रूप से ज्यादा मज़बूत  नहीं है। यूनिवर्सिटी में आकर ज्यादा फर्क नहीं लगा पर हाँ, यहाँ की पढ़ाई  बहुत अच्छी हैं। 
  • यूनिवर्सिटी में अभी तक कैसा अनुभव रहा ?
  • यूनिवर्सिटी  का  माहौल काफी सकारात्मक है,, अच्छे दोस्त बने और टीचर बहुत सपोर्टिव  हैं । अभी तक बहुत कुछ सीखने को मिला हैं । यूनिवर्सिटी में पढ़ना मेरी लाइफ का सबसे अच्छा अनुभव हैं।
  • आपकी  लाइफ का कोई एचीवमेंट ?
  • मेरी पढ़ाई , क्योंकि  मेरे लिए मेरी पढ़ाई पूरी कर पाना ही मेरा एचीवमेंट हैं।
  • जर्नलिज्म की पढ़ाई ही क्यों चुनी, आप क्या बनना चाहती हैं ? 
  • मुझे ये फील्ड काफी रोचक लगती हैं और मेरा लक्ष्य हैं एक सफल रिपोर्टर बनना, उसके लिए परिश्रम जारी हैं ।
  • आपको  अपने परिवार का कितना सपोर्ट मिलता है अपनी पढ़ाई  करने में ?
  • मुझे  मेरे परिवार का पूरा सहयोग मिलता है  पढ़ाई में, मेरे परिवार के सभी  लोग बहुत सपोर्टिव है, मेरा पूरा सहयोग करते।
  • ऐसा कहा जाता है लड़कियों के लिए ये फील्ड बहुत चुनौतीपूर्ण होती हैं, उन्हें ये नहीं करना चाहिए इस पर आप  क्या कहेंगी ?
  • देखिये,,  जो ऐसा सोचते है यह उनके दिमाग की कमज़ोर सोच का नतीजा हैं ऐसी सोच लड़कियों के आगे बढ़ने  में बाधा बनती हैं। अब समय बहुत बदल चुका हैं, आज लड़कियाँ लड़कों की अपेक्षा हर क्षेत्र में ज्यादा सफल हैं। 
  • अगर आप से कहा जाएं खुद को एक शब्द  में परिभाषित कीजिए तो  वह कौन सा शब्द होगा ? 
  • हँसते हुए... मैं खुद को ट्रैजेडी क्वीन के रुप में  परिभाषित करना चाहूँगी। 
  • खाली समय में क्या करना पसंद करती हैं ?
  • मुझे  पेन्टिंग का शौक हैं, अपने खाली टाइम में मैं पेंटिंग करती हूँ,, पेन्टिंग करके खुद को बहुत रिलैक्स पाती हूँ। 
  • बॉलीवुड में कितनी दिलचस्पी रखती भी हैं? फेवरिट हीरो, हीरोइन कौन हैं ?
  • बॉलीवुड में  ज्यादा दिलचस्पी नहीं है और पसंदीदा कलाकार अमिताभ बच्चन और श्रधा कपूर हैं
  •  भारत में  इंटरनेट यूजर की तादाद दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं, आपके अनुसार इंटरनेट आज के यूथ के लिए कितना हेल्पफुल हैं ?
  • इंटरनेट ने हमारी दुनिया को समेट कर बहुत  छोटा बना दिया  हैं । आज हम एक क्लिक से दुनिया के किसी  भी कोने की ख़बर को मिनटों में जान सकते हैं, दूर देश में बैठे अपने किसी परिचित  से बात  कर सकते हैं। आज इंटरनेट की मद्द  से हमें किसी भी विषय की जानकारी आसानी से हो जाती हैं, जो पहले इतना आसान नही था। इंटरनेट हमारे लिए वाकई में बहुत हेल्पफुल है बशर्ते इसका इस्तेमाल सही यूज़ के लिए किया जाएं।
  • आजकल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धूम मची है, लगातार मैच जीते है। आपको क्या लगता है इस बार भी टीम इंडिया वर्ल्ड कप ला पाएंगी ?
  • हाँ  बेशक, टीम इंडिया वर्ल्ड कप लाएंगी, अभी तक बहुत बेहतरीन प्रदर्शन रहा हैं। पूरी उम्मीद है टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत जाएंगी।
  • उत्तर प्रदेश में सपा सरकार आपके अनुसार कितनी सफल और कितनी असफल हैं ?
  • मेरे हिसाब से बराबर है। ना ज्यादा सफल और ना असफल हैं। जहाँ एक ओर यू.पी. में होता विकास सरकार की सफ़लता की दास्ता बयां करती है तो वही दूसरी ओर तीज़ी से बढ़ते अपराध सरकार की असफ़लता की निशानी हैं।
  • लखनऊ अब क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर आप क्या कहना चाहंगी ? 
  • लखनऊ में महिलाओं के प्रति जघन्य अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। यह बहुत चिंता की बात हैं।  लखनऊ का माहोल अब एकदम भी सुरक्षित महसूस नहीं होता हैं। पुलिस का रवैया बहुत निराशाजनक है  जिस कारण  अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया हैं। 
  • हाल ही में बजट पेश हुआ हैं। क्या आपके अनुसार अच्छे दिन आये हैं?
  • मिडिल क्लॉस लोगों के लिए सरकार ने बजट में ऐसा कुछ नहीं किया जिससे लगे कि अच्छे दिन आये हो।
  • प्रदेश में  स्वाइन फ्लू बढ़ता जा रहा हैं। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सरकार दयारा किये जा रहे प्रयासों से आप कितना संतुष्ट हैं?
  • प्रदेश में क्या बल्कि पूरे देश में स्वाइन फ्लू महामारी बन चुका हैं। कितने लोगो की मौत हो चुकी है।  सरकार के दयारा किये जा रहे प्रयास  बिल्कुल संतुष्टजनक नहीं हैं। 
  • ऐसा सुनने में आया है 10 मार्च को यूनिवर्सिटी में ABP न्यूज़ चैनल का आपके विभाग में कैंपस सेलेक्शन हैं। आप उसके लिए कितनी तैयार और उत्साहित हैं ?
  • यह बहुत अच्छा बात हैं हम सब के लिए कि हमे इतनी जल्दी इतनी बड़ी उपलब्धि मिली हैं। मैं  बहुत उत्साहित हूँ पर आत्मविश्वास कम हैं पर अपनी पूरी कोशिश करूंगी कि मेरा सेलेक्शन ज़रूर हो। 

No comments:

Post a Comment